सेना भर्ती ऑनलाइन परीक्षा परिणाम घोषित, एक क्लिक में देखिए अपना रिजल्ट

दुर्ग। भारतीय सेना में भर्ती की प्रक्रिया के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अधीन जून और जुलाई 2025 में आयोजित की गई। ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CEE) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेडमैन, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस तथा नियमित कैडर में धार्मिक शिक्षक, नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा जैसे विभिन्न पदों हेतु आयोजित की गई थी।

परीक्षा छत्तीसगढ़ के विभिन्न ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सफल उम्मीदवारों की सूची भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। साथ ही, परिणाम सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के सूचना पट पर भी प्रदर्शित किया गया है।
उम्मीदवार परीक्षा परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर—जो शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित है—के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 अथवा 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...