BSP के SMS 3 में आगजनी: कई घंटों के मशक्कत के बाद आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू… CISF ने भी संभाला मोर्चा; जानिए हादसे की वजह?

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में फिर से आगजनी की घटना हुई हैं। इस बार प्लांट के SMS 3 में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही BSP के अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया। इसके बाद कई घंटों के मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्लांट के SMS 3 में 4-5 मई की देर रात 1 बजे काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक वहां लगे लेडर में पंचर हो गया। इससे वहां भीषण आग लग गई। आग लगते ही मजदूर वहां से भाग खड़े। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। BSP की फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। लगभग तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4-5 बजे के बीच आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही प्लांट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

सीआईएसएफ की टीम ने भी सुरक्षा घेरा बनाकर मोर्चा संभाला। गनीमत यह रही की इस आगजनी में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की घटना के बाद BSP में कई घंटे तक प्रोडक्शन ठप रहा। सेल के अधिकारियों ने काफी प्रयास करके प्रोडक्शन को शुरू करने पर जोर दिया। खबर लिखे जाने तक प्रोडक्शन का कार्य फिर से शुरू हो गया है। आग लगने की घटना की जांच भी BSP के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version