छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 फिल्म TAX फ्री: CM विष्णु देव साय ने की घोषणा… पत्नी संग मूवी देखने पहुंचे थे मुख्यमंत्री

रायपुर। जम्मू-कश्मीर में अनुछेद 370 के कहानी पर आधारित “आर्टिकल 370” मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। आज इस बात की घोषणा मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय तथा मंत्रिमंडल के सहयोगी कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा विधायकगण भी मौजूद रहे। इस संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 इस बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम मोदी जी ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूवी में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है और यह बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर विकास की राह में पिछड़ रहा था और इसे खत्म करने के लिए हमारे नेताओं ने कितना कठिन संघर्ष किया। इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक संपत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...

रेंजर की नौकरी लगाने का झांसा, फर्जी नियुक्ति प्रमाण...

दुर्ग। वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को भिलाई...

151 किमी कांवड़ यात्रा : नदी, पहाड़, और घने...

कवर्धा। सावन मास की पवित्रता और भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर...