अभी-अभी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की पायलेटिंग गाड़ी खाई में गिरी…ड्राइवर को बाहर निकाले, तीन लोग अब भी दबे

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे अरूण साव

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

सभी नेता मौके पर मौजूद

हादसा कोरबा जिले के मोरगा गांव में हुआ है

20 फीट गहरे खाई में कार गिरी है

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर अंबिकापुर से आ रही है। अंबिकापुर से पहले उदयपुर में एक हादसा हो गया है। यह हादसा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की पायलेटिंग गाड़ी में हुई है। अरूण साव के साथ चल रही कार खाई में गिर गई है। यह खाई उदयपुर के पास मोरगा गांव में बताई जा रही है। भिलाई टाइम्स को उनके पुख्ता सूत्रधारों ने बताया कि, अभी ड्राइवर को ही खाई से निकाल पाए हैं। बाकी तीन पुलिस कर्मी अब भी दबे हुए हैं, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। अरूण साव के साथ चल रहे अन्य भाजपा नेता व पुलिस कर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। रात सवा 1 बजे तक यही अपडेट आ पाया है। बताया जा रहा है कि तीन पुलिस कर्मी हादसे की वजह से कार में दब गए हैं। उन्हें निकालने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि अरूण साव अंबिकापुर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। दरअसल, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अंबिकापुर में होनी है। बैठक के लिए सभी नेता अंबिकापुर रवाना हो रहे थे। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ट्रेन से कार्यसमिति में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जबकि, अन्य भाजपा नेता अपनी-अपनी कार व ट्रेन से गए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाले नेताओं में अरूण साव के साथ भिलाई से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय और यशवंत जैन भी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...