पति के काम पर जाते ही पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की महिला ने तब फांसी लगाई जब पति काम पर निकल गया था। मकान मालिक ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार महिला वंदना त्रिपाठी छोटा अशोकनगर में किराए के मकान में रहती थी। उसका पति दिलीप त्रिपाठी प्राइवेट काम करता है। वह सुबह काम के लिए निकल गया था। इसके बाद महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई। दोनों की सात साल पहले शादी हुई थी। मृतका का तीन साल का बेटा भी है। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है