CG – अशोक जुनेजा बने रहेंगे DGP, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा एक्सटेंशन प्रस्‍ताव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा अगले कुछ महीने अपने पद पर बने रहेंगे ये साफ हो गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार DGP जुनेजा को एक्सटेंशन देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को अपनी ओर से प्रस्ताव भेज दिया है। बताया गया है कि यह एक्सटेंशन 6 महीने तक के लिए हो सकता है। जुनेजा इसी महीने की चार तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले थे। माना जा रहा था कि उनके स्थान पर नए डीजीपी की नियुक्ति हो जाएगी, लेकिन इस नई नियुक्ति के लिए डीपीसी नहीं की गई थी। यह डीपीसी यूपीएससी दिल्ली में होने वाली थी।

इधर राज्य में डीजीपी बदलने की संभावनाओं को लेकर अटकलों में नए डीजीपी के नाम की चर्चाएं भी तेज हो गई थी। सारी चर्चाओं, अटकलों पर उस समय विराम लग गया जब राज्य सरकार की ओर से DGP जुनेजा को एक्सटेंशन देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...