CG News : थाने में फरियादी से ASI ने की मारपीट, VIDEO वायरल, ASI सस्पेंड

बिलासपुर। रतनपुर थाना में फरियादी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि रिपोर्ट के नाम पर पैसे लेने के बाद एएसआई दिनेश तिवारी ने फरियादी को थाना परिसर के भीतर ही 15 से 20 थप्पड़ मार दिए। इसका वीडियो वायरल होते ही SSP ने ASI को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित विनोद जायसवाल अपने परिवाद की जांच रिपोर्ट के लिए कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर एएसआई ने पैसे भी लिए थे। जब पीड़ित ने पैसे लेने के बाद काम नहीं होने पर सवाल किया तो एएसआई बौखला गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फरियादी पर लगातार कई थप्पड़ बरसाए गए, जिससे थाने में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया। शोर सुनकर थाना प्रभारी, प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन मौके पर पहुंचीं और तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।

पीड़ित की शिकायत पर आरोपी एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं पुलिस कप्तान के निर्देश पर एएसआई दिनेश तिवारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। अब पूरे मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...