CG – IED ब्लास्ट में ASI के पैर के उड़े चिथड़े: नक्सल आपरेशन में निकले थे CRPF जवान… कैंप से कुछ दूरी पर हुआ धमाका… ASI बुरी तरह से घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED की चपेट में आने से एक ASI गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घायल एएसआई का नाम मोहम्मद असलब बताया जा रहा है। घटना बीजापुर की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर-सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली के पास माओवादियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर-सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली के पास माओवादियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। शनिवार की सुबह CRPF 153 बटालियन के जवान इलाके की सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान कैंप से कुछ ही दूरी पर माओवादियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में CRPF के ASI मोहम्मद असलम का पैर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। इस घटना में ASI के पैर के चिथड़े उड़ गए।

हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद साथी जवानों ने घायल को फौरन मौके से निकालकर बासागुड़ा के अस्पताल लाया है। जहां उनका इलाज जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में चॉपर के माध्यम से घायल को राजधानी रायपुर रेफर किया जाएगा। इधर, इस घटना के बाद जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...