ठगी के मामले में प्रार्थी से पैसा मांगना पड़ा महंगा, दुर्ग आईजी ने TI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

भिलाई। दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने रिश्वत मांगने के आरोप में बेमेतरा के परपोडी थाना प्रभारी समेत 4 स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। वहीं बेमेतरा एसपी को जांच कार्रवाई कर जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्देशित किया है। निलंबित किए थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा सहित तीन पुलिसकर्मियों पर साइबर ठगी के मामले में प्रार्थी से पैसे मांग की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की थी। शिकायतकर्ता जब आवेदन और साक्ष्य प्रस्तुत किया तो जांच पर मामला सही पाए जाने पर बेमेतरा के परपोडी थाना प्रभारी सहित दो प्रधान आरक्षक सहित एक आरक्षक को सस्पेंड किया गया। इसमें परपोड़ी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक तुकाराम निषाद और साइबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहित चेलक को निलंबित किया है।

आईजी रामगोपाल गर्ग ने दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रार्थियो को न्याय दिलाने और अनुशासन में रहकर कार्य करें न की किसी प्रार्थी को परेशान करें। परेशान करने वाले के खिलाफ शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...