रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी की है। राज्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत इन सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।
प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय (PHQ) के अधिकारी भी शामिल हैं।
