विधानसभा बजट सत्र का समापन : स्पीकर रमन सिंह ने अजय चंद्राकर को बताया सदन का जसप्रीत बुमराह

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन भाषण में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को सदन का जसप्रीत बुमराह बताया.

डॉ. रमन सिंह ने कहा, अजय चंद्राकर हमारे सदन के जसप्रीत बुमराह हैं. जिस प्रकार भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे तेज गेंदबाज बुमराह हैं, उनको इन-स्विंग एवं यार्कर डिलीवरी में महारत हासिल है. वैसे ही अजय चंद्राकर हैं. चाहे जो विषय हो, सबमें अपने संसदीय ज्ञान एवं अनुभव से सारगर्भित विचार रखते हुए सभा के एक जागरूक सदस्य होने की सार्थकता को सिद्ध करते हैं. उनके समावेशित विचार किसी विषय के सकारात्मक पक्ष एवं कमियों पर ध्यानाकर्षित कराते हुए उसके सुधार के लिए सुझावात्मक ही होते हैं, जो नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए अनुकरणीय है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिसाली: प्रगति नगर समर कैंप का भव्य समापन, ‘बेटियां’...

रिसाली:रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में 'नृत्य कला मंदिर' द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन...

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...

CG Crime : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक...

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तोरवा थाना...