वाह विधायक जी वाह! इधर चल रही थी विधानसभा और उधर भाजपा विधायक देख रहे थे पोर्न…पीछे से किसी ने बना लिया वीडियो… अब हो रहा वायरल, देखिए VIDEO

मल्टीमीडिया डेस्क। विधानसभा, जहां राज्य के चुने हुए प्रतिनिधि जनता का जीवन आसान बनाने के लिए नियम बनाते हैं, किसी मसले पर बहस करते हैं, वहां एक विधायक पोर्न देखते हुए पकड़े गए। मामला त्रिपुरा का है, जहां हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। त्रिपुरा के विधानसभा में भाजपा के एक विधायक पोर्न वीडियो देखते पकड़े गए। विधायक बड़े आराम से अपने टैब पर पोर्न देख रहे थे, जिसका किसी ने पीछे से वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। विधानसभा में पोर्न देखने वाले विधायक का नाम है- जादब लाल नाथ। जादब लाल नाथ त्रिपुरा के बागबासा विधानसभा क्षेत्र से BJP के विधायक है। हाल ही चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। जहां वो सदन की कार्यवाही में भाग लेने के बदले पोर्न देखते हुए पकड़े गए।

विधानसभा में बीजेपी विधायक ने देखा पोर्न, वीडियो वायरल
विधानसभा में बीजेपी विधायक का पोर्न देखने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह घटना सोमवार 27 मार्च की है। लेकिन वीडियो अब वायरल हो रही है। इंडिया टुडे नॉर्थ ईस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान जादब लाल नाथ अपने टैबलेट पर पोर्न देख रहे थे, उसी दौरान किसी ने पीछे से उनका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विधानसभा में पोर्न देखने वाले भाजपा विधायक कौन हैं
सदन में पोर्न देखने वाले भाजपा विधायक जादब लाल नाथ पहले सीपीआई (एम) के कार्यकर्ता थे। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए। 2018 में उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। तब उनके खिलाफ सीपीआई (एम) के उम्मीदवार और पूर्व स्पीकर रामेंद्र चंद्र देबनाथ थे। लेकिन अब हाल ही में हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से BJP से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर विधानसभा पहुंच गए।

सदन में पोर्न देखने पर BJP ने क्या कहा?
विधानसभा में विधायक द्वारा पोर्न देखे जाने के मामले में त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि कल रात मीडिया के जरिए हमें इसकी जानकारी मिली है। रात को मेरी जादब लाल नाथ से बात भी हुई। पार्टी की ओर से उन्हें एक नोटिस भी जारी किया जाएगा। हम उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे। दूसरी ओर विधायक जादब लाल का कहना है कि यह साजिश के तहत किया गया है। इस पर वह अपना स्पष्टीकरण पार्टी को देंगे।

2012 में कर्नाटक में सामने आया था ऐसा ही मामला-
विधानसभा में पोर्न देखने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले ऐसी ही शर्मनाक कहानी कर्नाटक से सामने आई थी। 2012 में कर्नाटक विधानसभा में भाजपा सरकार के दो मंत्री विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते मिले थे। तत्कालीन सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सावदी और महिला और बाल कल्याण मंत्री सीसी पाटील सदन में पोर्न देख रहे थे। मामला सामने आने पर जमकर हंगामा बरपा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...