फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी का प्रोजेक्ट असि. मैनेजर अरेस्ट: दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार…कुम्हारी हादसे के बाद दर्ज हुआ था FIR

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने फ्लाईओवर बनाने वाली एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी तय की गई है। क्योंकि निर्माण के दौरान बेरिकेडिंग से लेकर तमाम सुरक्षा के जरूरी उपाय करने में प्रोजेक्ट एजेंसी की ओर से चूक हुई है। इस मामले में एफआईआर हुई थी। अब गिरफ्तारी हो गई है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, रॉयल इंफ्रा कंस्ट्र. के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर कुम्हारी पियूष पाढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। कुम्हारी थाने में मामला दर्ज था। कुम्हारी थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

कुम्हारी पुलिस के मुताबिक ब्रिज अभी अधूरा है। इसके बाद भी वहां न तो कोई बैरिकेड्स लगाए गए हैं और न डायवर्सन किया गया है। इससे लोग अधूरे ब्रिज में जा रहे हैं। ठंड में कोहरे के चलते अधूरा ब्रिज दिखाई नहीं दे रहा और हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है आजूराम देवांगन (45) अपनी पत्नी निर्मला देवांगन (40) और बेटी के साथ भिलाई से शादी समारोह में शामिल होकर शुक्रवार रात को रायपुर जा रहे थे। तभी कुम्हारी फ्लाईओवर पर ये हादसा हो गया है। घटना में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक आजूराम देवांगन रायपुर के चंगोरा भाटा इलाके में रहते थे। वे सब्जी के व्यवसाय से जुड़े थे। तीन बेटियों में एक की मौत हुई है। दो बेटियां घर पर हैं। शुक्रवार को आजूराम अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ शादी में शामिल होने भिलाई गए थे।

हादसा शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे हुआ है। ब्रिज पर जो रोड अधूरा बना है। उधर वाहनों को जाने से रोकने के लिए किसी तरह की बैरिकेडिंग नहीं की गई है। शुरुआत में रोड बनी हुई लेकिन बीच में निर्माण नहीं हुआ है। बाइक सवार इस धोखे में ब्रिज पर सीधे उसी रोड पर आगे बढ़ गए। अंधेरा और कोई बेरिकेडिंग या इंडिकेशन नहीं होने से बाइक सीधे नीचे गिर गई। इस दुर्घटना के ठीक 3 घंटे बाद उसी जगह पर एक कार गिर गई। हादसे में एयर बैग खुलने से कार चालक की जान बच गई है। लेकिन बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...