आत्मानंद स्कूल में छात्राओं के बेहोश होने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने, घबराने और बेहोश होने की घटनाओं ने स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीते शुक्रवार से अब तक करीब 10 से 15 छात्राएं इस तरह की घटनाओं का शिकार हो चुकी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रभावित छात्राएं पहले अचानक तेज आवाज में चीखने लगती हैं, घबराहट की स्थिति में आ जाती हैं और कुछ ही देर बाद बेहोश हो जाती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी छात्राओं की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

सबसे पहले शुक्रवार को तीन छात्राओं को उपचार के लिए शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बावजूद बाद के दिनों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आती रहीं।

गौरतलब है कि ये घटनाएं केवल दोपहर की पाली में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की छात्राओं के बीच ही देखने को मिली हैं। वहीं, मॉर्निंग शिफ्ट में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है, जिससे मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले की जानकारी जिला शिक्षा विभाग को दे दी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और छात्राओं के स्वास्थ्य की भी निगरानी की जा रही है।

फिलहाल छात्राओं के बेहोश होने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इसके पीछे कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या, मनोवैज्ञानिक कारण या अन्य कोई वजह है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...

Durg News : इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, महिला यात्री...

दुर्ग। दुर्ग से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ट्रेन के S-5 कोच में सफर कर रही एक...

नगरी के चार स्कूलों में ‘सेहत प्रथम’ का अभियान,...

धमतरी। आयुर्सानिध्य क्लीनिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन की ‘सेहत प्रथम’ परियोजना के तहत 24 और 25 अगस्त को नगरी विकासखंड के चार स्कूलों में...

नेपाल त्रासदी में फंसी बिलासपुर की महिला, 25 अगस्त...

बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच बिलासपुर की एक महिला के फंसे होने की खबर सामने आई है। राजकिशोर नगर निवासी ब्यूटिशियन...