दुर्ग में दादी-पोते पर धारदार हथियार से हमला: पुलिस ने 4 को किया अरेस्ट… भंडारा बाटतें वक्त इस वजह से हुआ विवाद, देर रात आरोपियों ने घर से बहार बुलाया फिर… प्रेम प्रसंग का भी मामला आ रहा सामने

दुर्ग। दुर्ग के गंजपारा में शनिवार को 4 बदमाशों ने दादी और पोते पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों बुरी तरीके से जख्मी हो गए। ये मामला दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि, हमले की वजह थी कि पोते ने आरोपियों को गाड़ी खड़ी करने से मना किया था। 4 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और मारपीट की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ये घटना बांधा तालाब के पास हुई।

बताया जा रहा है कि, कमल देशमुख उम्र 27 साल 8 मार्च महाशिवरात्रि की रात नया पारा चौक स्थित शिव मंदिर के पास भंडारा बांट रहा था। इस दौरान आरोपी भी वहां पहुंचे थे। आरोपियों ने गाड़ी भंडारा वाली जगह खड़ी कर दी थी, जिस पर कमल ने उन्हें गाड़ी हटाने को कहा। इसपर दोनों के बीच विवाद हो गया, लेकिन मामला शांत होने के बाद सभी अपने घर चले गए थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों का पहले भी किसी प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद से आरोपी मन में रंजिश रखे हुए थे। घर पहुंचने के बाद कमल सोने चला गया। तभी धमेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, मुकेश साहू और लाकेश साहू उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज कर उसे घर से बाहर बुलाया। फिर चारों ने उस पर चाकू आदि से जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपी जब कमल को बेरहमी से पीट रहे थे, तो उसकी दादी अमरिका देशमुख आवाज सुनकर वहां पहुंची और उसने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी बीच आरोपियों ने दादी को भी मारपीट कर उसे भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। फिर वहां से भाग खड़े हुए। प्रभारी सब इंस्पेक्टर खगेंद्र पठारे ने बताया कि सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। चारों आरोपियों की खोजबीन कर गिरफ्तार के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 324, 307, 34 IPC के तहत कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...