CG – 5 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश: पत्नी को लेने मायके पहुंचा था पति, हो गया विवाद… गुस्से में आकर दुधमंही बच्ची सहित 5 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश… एक साल पहले ही हुआ था लव मैरिज

CG

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और अपनी 5 दिन की मासूम बच्ची समेत पांच लोगों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की है। उन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना अयोध्यापुरी बस्ती की है। बताया जा रहा है कि, एक वर्ष पहले ही दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह किया था। कुछ महीने पहले ही दोनों के बीच विवाद हुआ इतना बढ़ा गया था कि, गुस्साई उसकी पत्नी अपने मायके आ गई वहीं रहने लगी। सोमवार को आरोपी पति अपनी पत्नी और 15 दिन की मासूम को लेने के लिए पत्नी के घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी और 15 दिन की मासूम बच्ची समेत पांच लोगों पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की।

इस घटना में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी घटना को अंजाम के बाद मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...