CG – परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश: पेट्रोल छिड़ककर ट्रांसपोर्टर के परिवार को जलाने का प्रयास… CCTV में कैद हुई घटना, देखिए ये खौफनाक VIDEO

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में घर में सो रहे ट्रांसपोर्टर के घर को पेट्रोल डाल कर बदमाशों ने आग लगा दी। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। ट्रांसपोर्टर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, आग घर के अंदर तक पहुंच जाता, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

इधर, ट्रांसपोर्टर ने कहा है कि उनके परिवार को जिंदा जलाने की योजना बनाई गई थी। कुछ दिन पहले उन्हें कोयला कारोबारियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

तिफरा के यदुनंदननगर स्थित गौर कॉलोनी में रहने वाली रेखा सिंह (42) गृहणी हैं। उनके पति अनिल सिंह ट्रांसपोर्टर हैं। देर रात वे अपने बच्चों के साथ सो रही थीं। सुबह 6 बजे उनकी नींद खुली तो उनके मकान के सामने के तीन गेट जल गए थे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे का तार, प्लाई और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गए थे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति के साथ ही पुलिस को दी थी।

इसके बाद उन्होंने अपने घर में लगे CCTV कैमरे का फुटेज चेक किया, जिसमें तीन लोग बोतल में पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिख रहे हैं। कैमरे में आग लगाने वाले युवक नजर आने के बाद उन्होंने सिरगिट्‌टी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

महिला के पति अनिल सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने गेट व बाहर पेट्रोल डालकर आग लगाया है, उनकी मंशा पूरे परिवार के सभी लोगों को जिंदा जलाने की थी। आग यदि गाड़ियों में पकड़ लेती तो घर के किसी का सदस्य का बच पाना मुश्किल था। घटना के समय अनिल सिंह घर के बाहर थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफर: SI, ASI सहित...

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसमें एक एसआई, 26...

नकटी गांव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा जिले के ग्राम पंचायत नकटी...

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी ने ही कराई हत्या,...

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय...

बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख...

ट्रेंडिंग