CG – परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश: पेट्रोल छिड़ककर ट्रांसपोर्टर के परिवार को जलाने का प्रयास… CCTV में कैद हुई घटना, देखिए ये खौफनाक VIDEO

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में घर में सो रहे ट्रांसपोर्टर के घर को पेट्रोल डाल कर बदमाशों ने आग लगा दी। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। ट्रांसपोर्टर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, आग घर के अंदर तक पहुंच जाता, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

इधर, ट्रांसपोर्टर ने कहा है कि उनके परिवार को जिंदा जलाने की योजना बनाई गई थी। कुछ दिन पहले उन्हें कोयला कारोबारियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

तिफरा के यदुनंदननगर स्थित गौर कॉलोनी में रहने वाली रेखा सिंह (42) गृहणी हैं। उनके पति अनिल सिंह ट्रांसपोर्टर हैं। देर रात वे अपने बच्चों के साथ सो रही थीं। सुबह 6 बजे उनकी नींद खुली तो उनके मकान के सामने के तीन गेट जल गए थे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे का तार, प्लाई और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गए थे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति के साथ ही पुलिस को दी थी।

इसके बाद उन्होंने अपने घर में लगे CCTV कैमरे का फुटेज चेक किया, जिसमें तीन लोग बोतल में पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिख रहे हैं। कैमरे में आग लगाने वाले युवक नजर आने के बाद उन्होंने सिरगिट्‌टी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

महिला के पति अनिल सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने गेट व बाहर पेट्रोल डालकर आग लगाया है, उनकी मंशा पूरे परिवार के सभी लोगों को जिंदा जलाने की थी। आग यदि गाड़ियों में पकड़ लेती तो घर के किसी का सदस्य का बच पाना मुश्किल था। घटना के समय अनिल सिंह घर के बाहर थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...