भिलाई में बच्चा अपहरण का हल्ला, दो साधुओं पर कोशिश करने का आरोप… लोगों ने किया पुलिस के हवाले

दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बच्चे के अपहरण करने की कोशिश की गई है। लोगों ने साधु के भेष में बैठे दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। लोगों ने आरोप लगाया कि ये लोग एक छोटे बच्चे का अपहरण कर उसे बोरे में भरकर ले जा रहे थे। पुलिस दोनों साधुओं को थाने लाकर मामले की जांच कर रही।

खुर्सीपार थाने के टीआई अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें जानकारी मिली थी कि गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में दो लोग बैठे हैं। वो लोग एक 10 साल के बच्चे को बिस्किट देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि बाबाओं ने पहले बच्चे को बिस्किट देकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। जब बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया तो दोनों ने उसे बोरे में भरने का प्रयास किया। इस दौरान बच्चा किसी तरह उनके चंगुल से बचकर वहां से भाग गया।

बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। उन लोगों ने दोनों बाबाओं को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो लोग वहां से भाग खड़े हुए। सूचना पाकर तुरंत खुर्सीपार पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि आगे कुछ लोग उन बाबाओं को पकड़े हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों बाबाओं को हिरासत में ले लिया।

पिता को टिफिन देकर लौट रहा था बच्चा

बच्चे ने बताया कि वह अपने पिता को टिफिन देने दोपहर में घर से कुछ दूर पर गया था। सुबह 11 से 12 बजे के बीच वह टिफिन देकर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में दो बाबा उसे मिले। उन लोगों ने पहले उसे बिस्किट दिया और उसके बाद उसे पकड़ने का प्रयास किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...