CG – केयर के नाम पर फंसाने की कोशिश: केयर टेकर ने पार्षद के बेटे पर डोरे डालकर की फंसाने की कोशिश, नाकाम होने पर लगाया छेड़खानी का आरोप, मांगे 10 लाख रुपए, फिर…

केयर टेकर ने पार्षद के बेटे पर डोरे डालकर की फंसाने की कोशिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में सास की सेवा के लिए केयर टेकर युवती को घर पर रखना एक पार्षद को भारी पड़ गया। बताया जा रहा हैं कि युवती ने पहले तो पार्षद के बेटे पर डोरे डालकर फंसाने की कोशिश की, लेकिन जब काम नही बना तो उसने पार्षद को ही धमकाते हुए उसके बेटे को फंसाने की धमकी देते हुए 10 लाख रूपये की मांग कर दी। इस मामले में पार्षद की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी केयर टेकर युवती और इस षड़यंत्र में शामिल उसके एक साथी को गिरफ्तार किया हैं। यह पूरा मामला डीडी नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड नंबर- 43 के पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने अपनी सास की सेवा के लिए आदर्श सेवा संस्था से केयरटेकर बुलवाया था। इस संस्था ने हेमिन साहू उर्फ खेमिन साहू को केयर टेकर के तौर पर इनके घर पर भेजा। शुरुआत में तो युवती ने ठीक से काम किया। इसके बाद घर की वीडियो रिकॉर्डिंग और जानकारी इकट्ठी करना शुरू कर दी। वो मौका देखकर अपने साथी भीखम जैन को फोन करती और यहां की बातें बताती।

युवती ने पार्षद के बेटे सुशांत अग्रवाल से मैसेज और कॉल के माध्यम से अश्लील बात करने की कोशिश की। बेटे ने पिता को यह बात बताई। पिता जितेंद्र अग्रवाल को युवती की गतिविधियां संदिग्ध लगी। तो उन्होंने इसकी सूचना 13 मई को आदर्श संस्था को दी और आरोपी हेमिन साहू को घर आने से मना कर दिया।

काम से निकालने के बाद युवती ने अगले दिन 14 मई को पार्षद को फोन पर धमकी दी कि अगर वह 10 लाख रुपए नहीं देंगे, तो वह उनके बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा देगी। इसके बाद आरोपी युवती ने डीडी नगर थाने में जाकर पार्षद के बेटे सुशांत अग्रवाल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करा दी। युवती ने पैसे ऐंठने की ये पूरी प्लानिंग अपने दोस्त भीखम जैन के साथ मिलकर रची।

इसके बाद पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने भी रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल से शिकायत की और आरोपी युवती के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। पार्षद ने एसएसपी को सबूत के तौर पर वे चैट्स दिखाए, जो युवती ने उनके बेटे को लिखे थे। आरोपी ने अश्लील बात करके उनके बेटे को अपने झांसे में लेने की कोशिश की थी, लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो सकी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीडी नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवती हेमिन साहू और उसके दोस्त भीखम जैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बालोद जिले के पलारी के रहने वाले हैं।

इस मामले में पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि युवती की मंशा पैसे वसूल कर जूस दुकान खोलने की थी। जिसका जिक्र उसने किया था, लेकिन पैसे नहीं होने के चलते उसने ब्लैकमेलिंग का रास्ता अपनाया और कानून के शिकंजे में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...

आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत...