CBSE स्टूडेंट्स ध्यान दें: आने वाला है फर्स्ट टर्म का रिजल्ट…कैसे देख सकेंगे परिणाम, यह भी जानिए

भिलाई। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने टर्म 1 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम चेक कर पाएंगे।

इस बीच, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 7 फरवरी 2022 को ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) सेमेस्टर 1 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र ध्यान दें कि सीबीएसई टर्म 1 का परिणाम में किसी छात्र को पास, फेल या एसेंशियल रिपीट (ER) घोष‍ित नहीं किया जाएगा।

फाइनल परिणाम मार्च-अप्रैल, 2022 के लिए निर्धारित टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं के बाद घोषित किया जाएगा। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षाओं की डेटशीट cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जारी की जाएगी।

फिलहाल बोर्ड ने टर्म-2 परीक्षा के लिये तारीखों की घोषणा नहीं की है। टर्म-1 परिणाम जारी किए जाने के बाद डेटशीट जारी की जाएगी। छात्र cbse.gov.in पर चेक कर पाएंगे। इस सप्‍ताह जारी हो सकती है सीबीएसई टर्म-1 मार्कशीट और टर्म-2 की डेटशीट, चेक करें डिटेल

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं क्लास के टर्म 1 के नतीजे जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है।

बोर्ड की प्रवक्ता रमा शर्मा ने परिणाम की तारीख पर सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कन्फर्म होने पर आप सभी को बता द‍िया जाएगा। पर‍िणाम घोषित होने पर, छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in और डिजिलॉकर वेबसाइट और ऐप के माध्यम से अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

FIITJEE पर ED का शिकंजा : 14,411 छात्रों की...

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान FIITJEE लिमिटेड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छात्रों से एडवांस फीस लेने...

माइलस्टोन अकादमी में नुक्कड़ नाटक से गूंजा ‘सतत विकास’...

भिलाई। माइलस्टोन अकादमी में गुरुवार, 15 अक्टूबर को ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत ‘सतत विकास’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।...

‘लाल कपड़ों में स्कूल मत आइए’… : नवरात्र में...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में एक निजी स्कूल की शिक्षिका के धार्मिक पहनावे को लेकर विवाद सामने आया है। शारदीय नवरात्र...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...