CG – ऑटो ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, पत्थर से सिर को कुचलकर उतारा मौत के घाट, मृतक की नहीं हो पाई पहचान

ऑटो ड्राइवर की बेरहमी से हत्या

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के बालोद, ग्राम खिसोरा पंतोरा मार्ग पर एक ऑटो ड्रायवर की हत्या की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की आरोपियों ने ड्राइवर के सिर को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतारा है। मौके पर ऑटो भी पलटी हुई मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस आशंका जता रही है कि घटना सोमवार-मंगलवार की देर रात अंजाम दिया गया। आरोपियों ने मृतक की हत्या कि और फिर उसके ऑटो को भी पलट दिया। मृतक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। ऑटो पर बिलासपुर का नंबर CG 10 AE 9477 लिखा हुआ है। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...