डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, पुलवामा हमले में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

भिलाई। डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई-3 में वार्षिक पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया इस कार्यकम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अश्विनी महाजन द्वारा पुलवामा हमले में शहीद वीरो को श्रद्धांजलि एवं राज्यगीत गायन के साथ किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने अपने उदबोधन में महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी भारतीय संस्कृति की धरोहर है इन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारी संस्कृति का प्रचार प्रसार करना होता हैं इन गतिविधियों से छात्रों को विभिन्न क्षेत्र में रचनात्मक कार्य हेतु मंच प्रदान होती है उन्होंने इसके पश्चात कहा कि “संस्कृति को जन्म देना आसान है लेकिन इसे संरक्षित करना मुश्किल है” हमारे पूर्वजों ने इस तरह के समग्र समृद्ध संस्कृति का निर्माण करने के लिए कई वर्षों से लगतार प्रयास किया है उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार सीखते रहने की सलाह दी एवं टीचर्स को रोल मॉडल बनाने का आह्वान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ अल्पना देशपाण्डे ने कहा कि आज यह मंच सभी के लिए खुला होता है। यह प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर सभी कलाकारों को प्राप्त होता है। यह वही मंच है, जहां से देश भर में नाम रोशन करने का अवसर मिलता है। इस मंच पर प्रतिभा दिखाकर देश के बड़े नामी लोग “भविष्य” का राह तय करते है। इस अवसर पर अकादमिक, सांस्कृतिक और अन्य प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओ को पुरस्कार प्रदान किया गया इस कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त छात्र छात्राओ को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय,राष्ट्रीय,विश्वविध्यालय स्तर एवं वार्षिक खेल में हिस्सा लेने वाले छात्र छात्राओ को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शीला विजय ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य लिपिक भुनेश्वरी कश्यप का विशेष सहयोग रहा I इस प्रकार समस्त शैक्षिणिक एवं आफिस स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...