गेटेड सोसाइटियों में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने में रुकावट डालने वालों के खिलाफ AWBI ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी… कहा- “डॉग बाईट और उनकी पॉपुलेशन कम करना उद्देश्य, उन्हें खाना खिलाना अधिकार”

नई दिल्ली। भारत सरकार के पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) ने गेटेड सोसाइटियों में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने में रुकावट डालने वाले RWA (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। AWBI ने यह स्पष्ट किया है कि आवारा कुत्तों को खाना खिलाना एक कानूनी अधिकार है और इसे रोकने या परेशान करने का कोई भी प्रयास अपराध माना जाएगा।

AWBI के सचिव सुजीत दत्ता ने कहा कि कुत्तों को खाना खिलाने का यह अधिकार संविधान द्वारा दिया गया है। “कुत्तों को खाना खिलाने वालों को परेशान करना या धमकाना अपराध है, और हम इसे किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे।” सुप्रीम कोर्ट भी यह स्पष्ट कर चुका है कि आवारा कुत्तों को खाना खिलाने का अधिकार नागरिकों को प्राप्त है।

AWBI ने यह भी कहा है कि गेटेड सोसाइटियों से आवारा कुत्तों को बाहर निकालना गैरकानूनी है। उन्होंने RWA से अपील की है कि वे ऐसे कोई नियम न बनाएं जो कानून के खिलाफ हों। AWBI ने RWA को अपने समुदाय के कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण कराने, और कुत्तों को खाने के लिए सोसाइटी के अंदर ही कई स्थान निर्दिष्ट करने की सलाह दी है।

AWBI ने यह भी कहा है कि कुत्तों को सही तरीके से खिलाना चाहिए, लेकिन अन्य निवासियों को असुविधा भी नहीं होनी चाहिए। गुड़गांव में कुछ रेजिडेंट्स ने कुत्तों को खाना खिलाने वालों को धमकाया और आरोप लगाया कि स्थानीय नागरिक निकाय के संपर्कों का इस्तेमाल करके कुत्तों को समाज से बाहर किया जाएगा। हालांकि, वहां की नई पार्षद भारती हरसाणा ने कुत्तों को किसी भी गेटेड सोसाइटी से बाहर न करने का आश्वासन दिया है और कहा है कि वह मनुष्य और जानवरों के बीच शांतिपूर्ण सहअस्तित्व सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी।

कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए AWBI का कार्यक्रम
AWBI के अनुसार, आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए “एनिमल बर्थ कंट्रोल” (ABC) कार्यक्रम है, जिसमें कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण शामिल हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आवारा कुत्तों की संख्या को घटाना और कुत्तों के काटने की घटनाओं को रोकना है। साथ ही, AWBI ने यह भी कहा कि कुत्तों को ठीक से खिलाने के साथ-साथ उन्हें सही देखभाल भी देना जरूरी है, ताकि वे स्वस्थ रहें और किसी भी प्रकार के आक्रामक व्यवहार से बचें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...