आयुष यूनिवर्सिटी BDS 4th इयर के नतीजे घोषित: टॉप 10 में रूंगटा डेंटल कॉलेज के 9 छात्र, युक्ता कुलकर्णी बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

भिलाई / रायपुर| पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल आयुष हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा घोषित बी.डी.एस. (BDS) चतुर्थ वर्ष के परीक्षा परिणामों में रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR) के छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी टॉप-10 (मेरिट लिस्ट) की सूची में से 9 स्थानों पर अकेले रूंगटा डेंटल कॉलेज के छात्रों ने कब्जा जमाया है।

यह शानदार सफलता संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और समर्पित फैकल्टी का जीवंत प्रमाण है।

सब्जेक्ट टॉपर के साथ यूनिवर्सिटी मेरिट पर भी जमाया कब्जा

घोषित परीक्षा परिणामों में आरसीडीएसआर की युक्ता कुलकर्णी ने पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने भी मेरिट सूची में अपनी जगह पक्की की:

  • प्रथम स्थान: युक्ता कुलकर्णी
  • द्वितीय स्थान: खुशी अशोक सिंह और प्रियंका अग्रवाल
  • चतुर्थ स्थान: विदिता अग्रवाल
  • पांचवां स्थान: अमुल्या रानी
  • छठवां स्थान: अंशिका शर्मा
  • सातवां स्थान: पियू गोराई
  • आठवां स्थान: स्नेहा भूतड़ा
  • दसवां स्थान: ह्रीतिका रॉय

खास बात: रूंगटा कॉलेज के इन होनहार स्टूडेंट्स ने न सिर्फ यूनिवर्सिटी की ओवरऑल मेरिट लिस्ट में जगह बनाई, बल्कि वे छत्तीसगढ़ के सभी डेंटल कॉलेजों में सब्जेक्ट टॉपर भी रहे हैं।

मध्य भारत का नंबर-1 डेंटल कॉलेज है RCDSR

NAAC ‘A’ ग्रेड मान्यता प्राप्त रूंगटा डेंटल कॉलेज (RCDSR) लगातार देश और प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित करता आ रहा है। हाल ही में प्रतिष्ठित इंडिया टुडे सर्वे द्वारा इसे मध्य भारत (Central India) का नंबर 1 डेंटल कॉलेज घोषित किया गया है, जबकि ऑल इंडिया रैंकिंग में यह 43वें स्थान पर है। वहीं, आउटलुक सर्वे में संस्थान को देश भर में 20वां स्थान प्राप्त हुआ है। कॉलेज में मौजूद नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ और अनुभवी शिक्षकों की टीम छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है।

चेयरमैन संजय रूंगटा और डीन ने दी बधाई

छात्रों की इस अभूतपूर्व और गौरवशाली उपलब्धि पर रूंगटा समूह के चेयरमैन संजय रूंगटा ने सभी सफल छात्रों और प्राध्यापकों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की।

वहीं, कॉलेज के डीन डॉ. कार्तिक कृष्णा एम. ने भी सभी टॉपर्स को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत हम भारत में डेंटल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सर्वोत्तम मानकों को स्थापित कर रहे हैं। इस परिणाम ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Exit mobile version