अमलेश्वर में भाजपा प्रत्याशियों का “बी” फार्म जमा: जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये और अरविंदर सिंह खुराना न कहा – अमलेश्वर में भाजपा रचेगी जीत का इतिहास

अमलेश्वर। जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये और अरविन्दर सिंह खुराना ने अमलेश्वर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अधिकृत जाने संबंधी प्रपत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस दौरान अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चन्द्राकर, वरिष्ठ नेता खिलावन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश चन्द्राकर, निवर्तमान मंड़ल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, हर्षा चन्द्राकर, फेरहा राम धीवर, दुर्गेश साहू, धर्मेंद्र सोनकर, सुखदेव साहू, सहित पार्षद पद के समस्त उम्मीदवार उपस्थित रहे।

“बी” फार्म जमा करने के बाद जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये और अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अमलेश्वर शहर से भाजपा ने जीत हासिल की थी और अब नगरीय निकाय चुनाव में भी अमलेश्वर नगर पालिका में अध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों को जीत दिलाने के लिए कमर कस ली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...