कवरेज करने गए पत्रकारों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कैमरा तक तोड़े, रिपोर्टर-कैमरामैन की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर के भावना नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला एक स्थानीय विवाद की रिपोर्टिंग से जुड़ा था।

जानकारी के मुताबिक एक चैनल के रिपोर्टर राघवेंद्र पांडे और कैमरामैन प्रथम गुप्ता सौरभ चौधरी के परिवार की एक महिला से बयान (बाइट) लेने पहुंचे थे। बयान लेने के बाद जब पत्रकार बाहर निकले तो वहां पहले से मौजूद बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। रिपोर्टर और कैमरामैन दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, उनके साथ धक्का-मुक्की कर कैमरा तक तोड़ दिया गया।

हमले में दोनों पत्रकारों को गंभीर चोटें आई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाना खम्हारडीह में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्रकार संगठनों और मीडिया कर्मियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। राजधानी में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर फिर एक बार सवाल खड़े हो गए हैं। पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग फिर तेज हो गई है, वहीं प्रशासन पर निष्क्रियता के आरोप लग रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...

सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही : छुट्टी के बाद...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सरकारी स्कूल की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षकों ने...

भिलाई के AI इंजीनियर की गुरुग्राम में ट्रेन से...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 25 वर्षीय एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की हरियाणा के गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।...