बजरंग कुमार दुबे ने जिला पंचायत दुर्ग के CEO का पदभार किया ग्रहण… जानिए उनका विजन

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे (राप्रसे) आज पदभार ग्रहण किया। पूर्व में वे अपर कलेक्टर दुर्ग रह चुके हैं। आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई भी रह चुके है। वे 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। आम जनता से जुड़ कर उनके हित में काम करने की चाह लेकर प्रशासनिक अधिकारी बने। उनका मानना है कि जरुरतमंद आम जनता के हित में कार्य करने से उन्हें सुकून मिलता है। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे का कहना है कि ग्रामीण विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का समूह बनाकर आजीविका संवर्धन सुपोषण, आवास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर फोकस रहेगा। समस्याओं का गांव में ही हो निदान, इसके लिए मॉनिटरिंग पर जोर दिया जाएगा। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत को सशक्त कर इसे ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका में वृद्धि करने का प्रयास करेंगे। कुछ ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाएंगे, जहां हर योजना का क्रियान्वयन अच्छे से हो सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...