बलौदाबाजार हिंसा : चलती ट्रेन से कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, महाराष्ट्र भागने के फिराक में था आरोपी, अब तक 155 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे और बालोद निवासी प्रवीण महिलांगे को गिरफ्तार किया है। प्रवीण संयुक्त जिला कार्यालय में डंडा से तोड़फोड़ करते दिखाई दिया है, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की है। बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ मामले में पुलिस अब तक 155 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है.

बता दें कि बलौदाबाजार में हिंसा के बाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे फरार चल रहा था। वह ट्रेन से महाराष्ट्र भाग रहा था, जिसे पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रवीण महिलांगे संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ करते हुए कैमरे में कैद हो गया था. उसने कार्यालय में रखी एक कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखे लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क को चोरी भी कर लिया था. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और विभिन्न माध्यमों में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य पाए जाने के बाद गिरफ्तारी की गई है. बलौदाबाजार हिंसा के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले अब तक 155 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

जानिए पूरा मामला

बता दें कि 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के जैतखाम में तोड़फोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की थी. वहीं 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया. जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, उप संचालक निलंबित,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शासन ने विभाग के उप संचालक डॉ. धर्मेंद्र...

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें रद्द, दिसंबर तक...

बिलासपुर। दीपावली और छठ पर्व के बाद अब रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते...

भिलाई निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक,...

दुर्ग। भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दिसंबर में प्रस्तावित 70 वार्डों के चुनाव से पहले कांग्रेस ने...

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री...

दुर्ग। दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए दुर्गवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शासन से...