बलौदाबाजार हिंसा अपडेट: कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आगजनी मामले में हुई बड़ी कार्रवाई… भीम आर्मी का प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव सहित 3 गिरफ्तार… अब तक 151 पकड़े गए

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार हिंसा के बाद गिरफ्तारियों का दौर जारी है। शनिवार को भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में भीम आर्मी छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार और प्रदेश महासचिव रामस्वरूप महिलांगे शामिल है। अब तक तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 151 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के साथ ही भीम आर्मी का एक और सदस्य राजकुमार सतनामी और ग्राम पंचायत कारी के सरपंच पति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 10 जून को आयोजित धरना-प्रदर्शन के आयोजनकर्ताओं में भीम आर्मी सबसे बड़ा नाम था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक 151 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं 13 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है।

Exit mobile version