शकुंतला विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी: शाला प्रमुख संजय ओझा ने मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की

भिलाई। शकुंतला विद्यालय के बसंती सौरभ में “ज्ञान पंचमी” का पर्व बड़े हर्ष-उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सूर्य-रश्मियों के साथ मुख्य यजमान शाला प्रमुख संजय ओझा ने मां वीणा वीणापाणि मां का, उपचार विधि से पूजन-वंदन-अर्चन किया। बसंती परिधान में उपस्थित सभी शिक्षक गण भगवती पंडाल में मां के शरण में आराधना करते हुए हवन की सामूहिक आहुतियां दी। वाद्य-यंत्रों के साथ भजन व आरती संपन्न हुई । भोग प्रसादी में पंचामृत पान कर खिचड़ी सभी को वितरित की गई।

इस अवसर पर शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने अपने वक्तव्य में कहा-बढ़ती प्रतियोगिता और बदलती शिक्षण-पद्धति में शिक्षक और शिक्षार्थी दोनों को पारंपरिक अनुशासन अपनाते हुए नई तकनीकी के साथ पूरी तैयारी से अपने क्षेत्र में प्रवेश करें । वर्तमान में एक पक्षीय गुणवत्ता आपको दिन – प्रति- दिन पीछे धकेलती चली जाएगी। विकसित भारत में अपनी दमदार-चमकदार भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी दी।

इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार प्राचार्या आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय क्र-2) मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), मैनेजर वी.दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, कला केन्द्र की प्राचार्या आरती जयकुमार, प्रभारी राजेश वर्मा, सुभाष पासवान, वनिता ओझा एवं प्रतीक ओझा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...