बास्केटबाल खिलाड़ी ने फांसी लगाकर दी जान… मलयालम भाषा में मिला सुसाइड नोट… रेलवे में करती थी नौकरी

पटना। बिहार की राजधानी पटना (Patna) में केरल की रहने वाली रेलवे की बास्केटबॉल खिलाड़ी लिथारा केसी के खुदकुशी (Suicide) कर लेने से सनसनी फैल गई. मंगलवार की शाम लिथारा केसी अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली. लिथारा केसी पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में अकाउंट विभाग में कार्यरत थी. उसके हैंडबैग से पुलिस ने मलयालम में लिखा एक पत्र बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने आईजीआईएमएस अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे सुरक्षित रखा है. घटना की जानकारी केरल में रहने वाले लिथारा केसी के परिवारवालों को दे दी गई है.

पटना पुलिस की मानें तो आत्महत्या का कारण परिवारवालों से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा. मूल रूप से केरल के काठियाचली निवासी बास्केटबॉल प्लेयर लिथारा केसी राजीव नगर के रोड नंबर 2 स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहती थी. लिथारा को स्पोर्ट्स कोटा से रेलवे में नौकरी मिली थी.

अधिकारियों के अनुसार लिथारा केसी सोमवार की रात अपने कमरे में मौजूद थी. परिजनों ने मंगलवार की सुबह उसे कई बार फोन किया लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने पटना में ही रहने वाले केरल के ही एक व्यक्ति को उसके कमरे पर पड़ताल के लिए भेजा. भेजे गए व्यक्ति ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था.

काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया जहां कमरे के अंदर लिथारा केसी की लाश पंखे से लटकी मिली.

मलयालम भाषा के जानकारों ने बताया कि पत्र में लिथारा ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. लेकिन उसमें खुद से ही बात की है और लिखा है, पहले कितनी खुश रहती थी अब तुम्हें क्या हो गया है? वापस वैसे ही हो जाओ. पत्र के मजमून से पता चलता है कि वो मौजूदा स्थिति में काफी निराश और डिप्रेशन का शिकार थी.


खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...