छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बदला: बस्तर सांसद दीपक बैज बने नए PCC चीफ… मोहन मरकाम की लेंगे जगह; विधानसभा चुनाव के पहले क्या है मायने?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीती से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे में बदलाव हुआ है। मोहन मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह ये जिम्मेदारी बस्तर सांसद दीपक बैज को सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष (PCC चीफ) अब दीपक बैज होंगे। आल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के महासचिव KC वेणुगोपाल प्रेस रिलीज़ जारी कर दिया है। विधानसभा चुनाव के कुछ महीनों पहले कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष क्यों बदला इसके अब कई राजनीती मायने निकल रहे है।

लंबे समय से मोहन मारकम को हटाए जाने की चर्चा हो रही थी। अब कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस्तर के आदिवासी नेता दीपक बैज को प्रदेश की कप्तानी सौंप दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है। आपको बता दें, कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस के आलाकमान ने TS सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाया है।

दीपक बैज बस्तर के आदिवासी नेता हैं। वे ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। चित्रकूट विधानसभा सीट से विधायक (2013 से 2018) रहे हैं।फिलहाल वो बस्तर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दीपक बैज को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे निवर्तमान अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी का संगठन का सफल नेतृत्व करने के लिए आभार।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...