Bee attack during marriage in Chhattisgarh
जशपुर। शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब मधुमक्खियों ने पूरे बारातियों पर हमला कर दिया है। घटना पत्थलगांव के किलकिला धाम की है। बताया जाता है कि मंदिर परिसर में विवाह हो रहा था। उसी दौरान दूल्हा दुल्हन पर मधुमक्खियों ने किया हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से कई बाराती घायल हो गए हैं। मधुमक्खियों के हमले के बाद दुल्हा दुल्हन मंडप छोड़कर भाग गए। शादी की रस्म में हवन के दौरान धुएं की वजह से छत पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर बैठक मधुमक्खियां बिदक गयी।
मधुमक्खियों के हमले का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। मधुमक्खियों के डंक से दूल्हा-दुल्हन पक्ष के कई लोग घायल हो गए। दूल्हा-दुल्हन को भी मधुमक्खियों ने काट लिया है। जैसे-तैसे सभी लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के शांत होने के बाद विवाह की बाकी रस्में पूरी की गईं।
परिजनो के मुताबिक हवन कुंड की अग्नि के चारों ओर दूल्हा-दुल्हन को फेरे लेने थे, उससे धुआं निकल रहा था। पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते में भी धुआं लगने से वे भड़क गईं और उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
आपको बता दें कि परिसर में लगे पेड़ों और मंदिर में दर्जनों मधुमक्खी के छत्ते मौजूद हैं, हवन-पूजा के दौरान निकलने वाला धुआं इनके छत्तों से पहुंचता है, जिससे भड़ककर वे लोगों पर हमला कर देती हैं। फिलहाल इस घटना में सभी बाराती-घराती सुरक्षित हैं। गंभीर रूप से कोई भी घायल नहीं हुआ है।