होली के पहले गुंडे-बदमाशों की पुलिस ने लगाई क्लास: कान पकड़कर कराई उठक-बैठक… अब तक 470 से अधिक गुंडे-बदमाशों को दी जा चुकी है समझाइश

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन ने होली के दो दिन पहले गुंडे-बदमाशों को थाने में बुलाकर उनकी क्लास लेना शुरू कर दी है। मंगलवार को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, चाकूबाज सहित 70 गुंडे-बदमाशों को गंज थाना बुलाकर उनकी क्लास ली गई। इस दौरान सभी बदमाशों को कान पकड़कर उठक-बैठक कराकर समझाइश दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली त्योहार पर शहर में किसी भी प्रकार से हुड़दंग, उत्पात या घटना न घटे, इसके लिए शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के गुंडे-बदमाशों को थाने बुलाकर समझाइश दी जा रही है। इनमें चाकूबाज, हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में सलिप्त रहे पुराने बदमाशों को थाने बुलाया जा रहा है और उन्हें कड़ाई से समझाइश दी जा रही है। इसके लिए इन बदमाशों को कान पकड़कर उठक-बैठक कराकर भविष्य में किसी भी तरह का अपराध नहीं करें और अच्छे व्यक्ति की भांति जीवन जीएं और दूसरे को जीने दें, इसकी समझाइश दी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि होली के मद्देनजर अब तक 470 से अधिक गुंडे-बदमाशों को शहर में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने समझाइश दी जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...