भिलाई में बागेश्वर सरकार का दरबार लगने से पहले, बाबा धाम पहुंचे दया सिंह और समिति के सदस्यों के साथ लिया आशीर्वाद

भिलाई। आने वाले सितंबर में हिंदुत्व का झंडा आगे करने वाले राष्ट्रीय संत बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री भिलाई आ रहे हैं। आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह बाबा धाम पहुंच गए हैं। अपने समिति के सदस्यों के साथ बाबा धाम जाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और आयोजन को सफल बनाने की मनोकामना मांगी।

अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि, बाबा नगरिया दूर है पर जाना जरूर है, हम सब बाबा धाम झारखण्ड पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। वैसे भी, बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है। बाबा के आशीर्वाद के बगैर कोई भी काम संभव नहीं है। बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमंत कथा और दरबार की तैयारी शुरू हो गई है। कोर ग्रुप की बैठकें चल रही है। जल्द ही आगे की रूपरेखा साझा की जाएगी। आपको बता दें कि, सितंबर के आखिरी सप्ताह में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भिलाई आएंगे। वे तीन दिनों तक हनुमंत कथा का पाठ करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, महिला यात्री...

दुर्ग। दुर्ग से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ट्रेन के S-5 कोच में सफर कर रही एक...

नगरी के चार स्कूलों में ‘सेहत प्रथम’ का अभियान,...

धमतरी। आयुर्सानिध्य क्लीनिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन की ‘सेहत प्रथम’ परियोजना के तहत 24 और 25 अगस्त को नगरी विकासखंड के चार स्कूलों में...

नेपाल त्रासदी में फंसी बिलासपुर की महिला, 25 अगस्त...

बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच बिलासपुर की एक महिला के फंसे होने की खबर सामने आई है। राजकिशोर नगर निवासी ब्यूटिशियन...

बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर दो पक्षों...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक...