बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला कार्यसमिति बैठक : सह-प्रभारी प्रेम किशन साहू ने संभाला मोर्चा, OBC जोड़ो अभियान पर मंथन

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के जिला सह-प्रभारी एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य इंजीनियर प्रेम किशन साहू ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और आगामी OBC जोड़ो अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं जिला प्रभारी विजय जायसवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखी। सरगुजा संभाग प्रभारी होरीलाल सिन्हा और जिला अध्यक्ष रेवाराम निषाद समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पिछड़ा वर्ग समाज को संगठन से जोड़ने और आगामी OBC जोड़ो अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। प्रेम किशन साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और पिछड़ा वर्ग समाज को संगठन से जोड़कर जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

कार्यसमिति बैठक के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यकर्ताओं को दी गई यह सीख

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। प्रेम किशन साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कार्यकर्ताओं की शक्ति है और सेवा, समर्पण एवं संगठन के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ना ही प्राथमिकता रहेगी।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित

बैठक में विनोद देवांगन, राजू देवांगन, युगल देवांगन, रोहित साहू, पिंटू सिन्हा, डॉ. रामौतार कश्यप, बसंत साहू, राजीव देवांगन और दौलत नाथ योगी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 29 अक्टूबर...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...

रायपुर प्रेस क्लब फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: आरोपी...

रायपुर। राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया...