शातिर ठगों से रहें सावधान : रायपुर के कारोबारी से सवा दो करोड़ की ठगी

रायपुर। शातिर ठग ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे। ताजा मामला रायपुर से आया है, जहां शेयर ट्रेंडिंग में ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर कारोबारी जितेंद्र सोमानी से सवा दो करोड़ रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कारोबारी जितेंद्र सोमानी ने बताया कि जनवरी 2024 में उनकी टेलीग्राम ऐप पर एक लड़की से बातचीत हुई, जिसका नाम अंजली था। अंजली ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए उन्हें फ्यूचर फॉर्च्यून ग्लोबल लिमिटेड नामक एक ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ दिया। इस दौरान उसने बड़े मुनाफे का लालच दिया और भरोसा जीतने के लिए उन्हें नकली स्क्रीनशॉट्स दिखाए, जिनमें अन्य लोगों के भारी मुनाफे का दावा किया गया था। शुरुआत में उसने झांसे में लेने के लिए जितेंद्र सोमानी से 50 हजार रुपये का निवेश करवाकर फर्जी ऐप में दोगुना मुनाफा भी दिखाया। इससे प्रेरित होकर उन्होंने 17 अलग-अलग किस्तों में कुल 2 करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपये जमा कर दिए।

ऐसे हुआ ठगी का एहसास

ऑनलाइन ट्रेडिंग में फायदा देखकर पहले तो कारोबारी जितेंद्र को शक नहीं हुआ, लेकिन ठगों ने कुछ समय बाद ट्रेडिंग ऐप को “मार्केट खराब” होने का बहाना बनाकर बंद कर दिया। इसके बाद जब जितेंद्र ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उनसे 30 प्रतिशत टैक्स जमा करने की मांग की गई। यहीं से उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत मोवा थाना पहुंचकर FIR दर्ज करवाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...