धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव : गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा घर, 3 दिन बाद भी पुलिस तैनात

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण की आशंका को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रार्थना सभा आयोजित होने की चर्चा फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण संबंधित घर के सामने पहुंच गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा
मामले की जानकारी मिलने पर आमाबेड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों और मकान मालिक के बीच कहासुनी की स्थिति भी बनी। हालात को देखते हुए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अंतागढ़ एसडीएम और एडिशनल एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और स्थिति को शांत कराया। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में तत्काल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

घर मालिक ने धर्मांतरण के आरोप से किया इनकार
विवादित घर के मालिक का कहना है कि उसके यहां न तो कोई प्रार्थना सभा हो रही थी और न ही धर्मांतरण से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही थी। उसके मुताबिक, घर में उसकी बेटी का जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए कई लोग पहुंचे थे। वहीं, ग्रामीणों ने घर में प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने और धर्मांतरण की आशंका जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। इसी को लेकर बड़ी संख्या में लोग घर के बाहर एकत्र हो गए थे।

तीन दिन बाद भी गांव में पुलिस तैनात
घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात रखा है। घटना के तीन दिन बाद भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दो नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर भगाया...

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में अदालत...

प्रार्थना सभा के लिए आवेदन पर भड़के अजय चंद्राकर...

रायपुर। धमतरी समेत प्रदेश के कुछ जिलों में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आवेदन दिए जाने के मामले ने राजनीतिक बहस को...

सालेहपुर शासकीय प्राथमिक शाला बनी नवाचार की मिसाल :...

बेमेतरा। विकासखंड बेरला के ग्राम सालेहपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इन दिनों शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, कला-संस्कृति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के...

छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार बढ़ेगी : सीएम साय...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के अंतर्गत भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुए समझौते को...