कड़ाके की ठंड में भारत जोड़ो यात्रा: ठंड में नंगे बदन वाले बच्चे को राहुल गांधी ने घुमाया… उल्टा जनेऊ पहनाने के लिए विहिप ने साधा निशाना

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों चर्चा में हैं। हाड़ कंपाती ठंड में राहुल टी शर्ट पहनकर यात्रा कर रहे हैं। उनकी यात्रा में शामिल कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पिछले दिनों बस की छत पर शर्टलेस होकर डांस किया था। अब राहुल एक बच्चे के ठंड में बिना कपड़े के चलने और उल्टा जनेऊ पहने के चलते आलोचना के शिकार हो रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी की ओर से हाल में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। इसमें एक बच्चा कड़ाके की ठंड में नंगे बदन राहुल गांधी के साथ चलता दिख रहा है। बच्चे ने उल्टा जनेऊ पहना हुआ था। राहुल गांधी उसका हाथ पकड़कर चल रहे थे। इस फोटो के चलते राहुल गांधी को ट्रोल किया गया तो कांग्रेस ने उसे कुछ ही घंटे में डिलीट कर दिया। इस तस्वीर को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, “कांग्रेस आखिर अपने हिंदू द्रोही चरित्र से कब बाहर निकलेगी। पिछले 70 वर्षों में जिसने हिंदू समाज को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रखा। मुस्लिम तुष्टिकरण और ईसाई मिशनरियों को इतना प्रोत्साहन दिया कि वो हिंदू द्रोह की किसी भी पराकाष्ठा पर उतर आए। अब जब हिंदुत्व की बहार आई है तो वह हिंदू, हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र के विषय पर व्याख्यान दे रहे हैं। कोर्ट के ऊपर जनेऊ दिखाने लगे।”

विनोद बंसल ने कहा, “वो चुनावी हिंदू कहते हैं कि हम पुजारी नहीं तपस्वी हैं। पुजारी और तपस्वी में अंतर क्या है यह तो बता दो। हिंदू समाज को बांटना, काटना और छांटना, ये कांग्रेस की पुरानी परिपाटी रही है। क्या पुजारी इतने निकृष्ट होते हैं? कम से कम उस बच्चे को जनेऊ पहनाना था तो सही ढंग से पहना देते। छोटे से मासूम बच्चे को नंगा करके सिर्फ जनेऊ दिखाने के लिए, उल्टा जनेऊ पहना दिया। उपर से पुजारियों की निंदा करते हो।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर में मतदान के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी ने...

रायपुर। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त...

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को गर्मी में होगी परेशानी:...

डेस्क। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की दिक्कतें कम ही नहीं हो रही है। हफ्तेभर में यह तीसरी बार है जब भारतीय रेलवे ने ट्रेने...

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने किया...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा जिले में जनसंपर्क दौरा किया। बेमेतरा जिले के केंद्रीय कार्यालय की महत्वपूर्ण...

ट्रेंडिंग