CGPSC विवाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध में किया रायपुर कार्यालय का घेराव…. न्यायलयी जाँच की मांग कर किया प्रदर्शन…. लाठी चार्ज से कई नेताओं को आयी गंभीर चोटे….

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा CG PSC के महाघोटाले के विरोध में प्रदेश युवा मोर्चा के निर्देश पर भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के कुशल मार्गदर्शन व भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे सैकड़ो साथियो के साथ रायपुर कार्यालय का घेराव किया गया।


सीजीपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए लाखों युवाओं का सपना था कि वे डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी अफसर बनकर देश की सेवा करें लेकिन भूपेश सरकार ने युवाओं का सपना तोड़ दिया। कांग्रेस के नेताओ व अधिकारियो द्वारा अपने बच्चो को अवैध तरीक़े से पीएससी के पेपर में चयनित करने के विरोध में लोक सेवा आयोग कार्यालय रायपुर का घेराव भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया व न्यायालयी जाँच की माँग करते हुए पुनः परीक्षा करने की माँग की गई।


इस घेराव मे सरकार द्वारा पुलिस बल बर्बरता से लाठिया का प्रयोग किया गया। इस विरोध प्रदर्शन मे बहुत सारे युवा साथियो को चोट आई।
जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के हाथ में गंभीर चोट आयी है। जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा के आँखो मे गंभीर चोट आई है। जिला मंत्री सौरभ चटर्जी का भी झूमा झट‌की, बैरीगेट तोड़ने में चोट आई।

इस विरोध के विषय मे जिला अध्यक्ष प्रेस के माध्यम से कहा कि-अमित मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं का हक मारने वाली यह भ्रष्टाचारी सरकार घोटाला की पराकाष्ठा पार कर चुकी है। PSC चेयरमैन सोनवानी के बेटा- भतीजा सहित, व्यापारी राजनेताओं के परिजनों का सेलेक्शन भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है। न्यायीक जांच की मांग करते है व् परीक्षा परिणाम रद होना चाहिए ।

विरोध करने वाले मे प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला महामंत्री विशाल दीप नायर व रितेश सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रशि.सह प्रमुख नितेश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की सोनी, विनोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल, जिला मंत्री सौरम चटर्जी, हर्षल यादव, जिला कोषाध्यक्ष् मोहनीष काले,प्रचार प्रसार मंत्री निखिल सोनी, राहुल झा, कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, रिसाली मंडल अध्यक्ष नरेंद्र निर्मलकर, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष डिकेश पटेल, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार स्वाध्याय मंडल संयोजक पी. राज, सोशल मीडिया प्रभारी भूपेश द्विवेदी, केशव पासवान, समीर अग्रवाल, अभय चौबे, संजू चौधरी हरिओम चौहान, शाहिल, पी रविकिरण, शिवा पटनायक, आकाश, रोहित दुबे,पियुष अग्निहोत्री, हिमालयन आदि युवा मोर्चा के कार्य कर्ता उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंदगी फैलाने वाले हो जाएं सावधान! भिलाई आयुक्त के...

भिलाईनगर। नगर पालिका निगम भिलाई की टीम क्षेत्र में नियम विरुद्ध कार्य अथवा निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।...

मतदान एवं संगवारी मतदान केंद्रो, पिंक बूथ व्यवस्था का...

दुर्ग। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र अंतर्गत मतदान...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने तेज...

दुर्ग। जैसे जैसे लोकतंत्र का महापर्व सात मई नजदीक आ रहा वैसे वैसे कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी राजेंद्र साहू...

दुर्ग में नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आ...

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बार फिर से दहेज़ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस मामले में नवविवाहिता ने प्रताड़ित होकर फिनाईल पी...

ट्रेंडिंग