भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा फर्जीवाड़ा: अब हर खसरा नंबर की होगी जांच, दो नई टीम गठित

रायपुर। भारतमाला प्रोजेक्ट में मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। संभाग आयुक्त महादेव कांवरे ने इस मामले में नई कार्रवाई करते हुए दो उच्चस्तरीय जांच टीमें गठित की हैं। इस बार जांच का दायरा बढ़ाते हुए सभी खसरा नंबरों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अब केवल शिकायत वाले मामलों तक सीमित न रहकर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जिन भी खसरा नंबरों पर मुआवजा दिया गया है, उन सभी की जांच की जाएगी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पूरी जांच हर हाल में एक महीने के भीतर पूरी की जाए।

रायपुर जिले में जांच की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर ज्योति सिंह के नेतृत्व वाली टीम को सौंपी गई है, जबकि धमतरी जिले के मामलों की जांच अपर कलेक्टर पवन कुमार की टीम करेगी। दोनों टीमों ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में इस घोटाले में कई वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। जांच में आईएएस, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। हालांकि अब तक इस मामले में केवल डिप्टी कलेक्टर निर्भय कुमार साहू और शशिकांत कुर्रे की गिरफ्तारी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि इस फर्जीवाड़े में अन्य डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम स्तर के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। इसी के मद्देनजर अब हर खसरा नंबर की विस्तृत जांच का निर्णय लिया गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मुआवजा सही तरीके से दिया गया था या नहीं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी तीन अलग-अलग टीमें इस मामले की जांच कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने केवल उन्हीं खसरा नंबरों की जांच की थी, जिनकी शिकायत प्राप्त हुई थी। इस बार जांच का दायरा व्यापक कर दिया गया है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त, बोले—...

रायपुर, 3 जून 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन...

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

CG में आंधी-बारिश का अलर्ट : साप्ताहिक बाजार में...

दंतेवाड़ा। जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल...