भिलाई / नई दिल्ली, 29 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक तथा ‘भिलाई कैन डू’ और ‘पर्वत फाउंडेशन’ के अध्यक्ष अतुल पर्वत को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया (Constitution Club of India) में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया है। उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग और उनकी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘कमला राइजिंग स्टार अवार्ड 2026’ प्रदान किया गया।
समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, विधान परिषद सदस्य (MLC) व पूर्व राष्ट्रीय मीडिया संयोजक संजय प्रकाश मयूख तथा दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने संयुक्त रूप से अतुल पर्वत को यह सम्मान सौंपा।
इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अतुल पर्वत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिलना न केवल भिलाई, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने ‘कमला राइजिंग स्टार’ की अध्यक्ष निदर्शना गोवानी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं को सशक्त बनाने, उनका मनोबल बढ़ाने और उन्हें एक मंच पर लाने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना बेहद जरूरी है।
