भिलाई। श्री हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर इस्पात नगरी की सड़कें भक्तिमय हो गईं। जय हनुमान व जय श्रीराम के जयघोष के साथ हजारों भक्तों ने ध्वज यात्रा निकाली। जय हनुमान सेवा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन किया गया। शहर के 101 हनुमान मंदिरों से विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। इसमें भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सपत्नीक ध्वज यात्रा में शामिल हुए।


भगवा हनुमानजी का ध्वज लेकर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 2 हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना कर श्रीरामजी का जयकारा लगाते हुए निकले और सेक्टर 9 हनुमान मंदिर पहुंचे। इस भव्य रैली में महापौर नीरज पाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्रकार, लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर, पार्षद आदित्य सिंह, अभिषेक मिश्रा, सुमित पवार सहित आयोजन समिति जय हनुमान सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों सहित 50 हजार से अधिक भक्त शामिल हुए।

किया हनुमान चालिसा का पाठ
हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर ध्वज यात्रा सेक्टर 2 से शुरू से निकलकर सेंट्रल एवेन्यू होते हुए सेक्टर-9 संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंची। समाप्त हुई। यहां हनुमान जी की महाआरती के साथ चालीसा का पाठ व महाप्रसादी का वितरण किया गया।

इस दौरान रास्ते भर जय श्रीराम व जय हनुमान के जयघोष गूंजते रहे। वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालु ध्वज यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरे सेंट्रल एवेन्यू को ध्वज से सजाया गया था।
.jpeg)

हजारों दीप जलाकर स्वागत
चौक-चौराहों पर हजारों दीप प्रज्जवलित करके लोगों ने ध्वज यात्रा का स्वागत किया। इन सबसे भी खासबात यह रही कि इस दौरान जगदम्बा ढोल तासा पथक की प्रस्तुति हुई। पहली बार यहां 101 हनुमान मंदिरों की ध्वज यात्रा निकाली गई।

झांकी ने मोहा मन
ध्वजयात्रा में हनुमान जी की झांकी भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान यहां हनुमान जी की दो झांकियों के दर्शन हुए। कानपुर की महाबली हनुमान की मंडली का आयोजन भी हुआ, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके अलावा देश के दो सबसे प्रसिद्धद हनुमान जी की झांकी के दर्शन करने का सौभाग्य भी भिलाईवासियों को प्राप्त हुआ।







