भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स का “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान: लोकल बाजारों से खरीदारी के लिए ग्राहकों को करेगें जागरूक…ऑनलाईन के खिलाफ, घर-घर लोगों को बाजार आने का देंगे निमंत्रण

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई यूनिट के द्वारा त्योहारी सीजन में ग्राहकों को ऑनलाईन की बजाय अपने स्थानीय बाजारों से खरीददारी करने के प्रति जागरूक करने एक अभियान की शुरूआत की जा रही है। “आया त्योहार चलो बाजार” अभियान के माध्यम से भिलाई चेम्बर ग्राहकों को अपने स्थानीय बाजारों से खरीददारी करने जागरूक किया जायेगा, साथ ही लोगों को ऑनलाइन खरीदी से होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी जाएगी।

चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई चेम्बर का ये अभियान बाजारों को रौनक वापस लाने में मील का पत्थर साबित होगा। इस अभियान का उद्देश्य ऑनलाइन से नाता तोड़िये और स्थानीय व्यापारियों से नाता जोड़िये है। क्योंकि विषम परिस्थितियों में लोकल बाजार ही हमारे काम आते है। खुशियां मिलती है बाजारों में, इसलिए अपने बाजारों से अपने लोगों से खरीददारी करे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन की अपेक्षा अच्छी क्वालिटी एवं सस्ते दामों के साथ प्रोडक्ट आपका स्थानीय बाजारों में इंतजार कर रहे है।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि इस अभियान में बाजारों में जाकर पोस्टर के माध्यम से संदेश देंगे कि ऑनलाइन के बजाय लोकल बाजारों से खरीददारी करें। उन्होंने बताया कि स्थानीय बाजारों में आप स्वयं किसी भी प्रोडक्ट की गुणवत्ता जांचकर उससे संतुष्ट होकर खरीददारी कर सकते हैं।

आपको बता दे की यह अभियान भिलाई के सभी बाजारों में 10 दिन तक चलाया जाएगा। जिसमें आम जनता से अपील होगी कि अपने बाजारों को महत्व दे, अपने बाजार सामाजिक व्यवहार बनाने में और खुशियां देने में हमेशा अग्रणी रहते है। यह अभियान के सामाजिक मेल मिलाप, खुशियां व आनंद का वातावरण निर्मित करने का एक सामूहिक प्रयास है। इसकी सफलता बाजारों में व्यापारियों में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...