सेक्टर 9 हॉस्पिटल चौक से ग्लोब चौक तक मैराथॉन का हुआ आयोजन: भिलाई निगम आयुक्त ने दिलाई मतदान की शपथ

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत् में वृद्धि हेतु निरंतर आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला निर्वाचन अधिकारी चौधरी के निर्देशानुसार भिलाई के सेक्टर 9 चौक से ’भिलाई रन्स फॉर वोट’ मैराथान का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेक्टर 9 हॉस्पिटल चौक से शुरू होकर ग्लोब चौक में समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में भिलाई निगम आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों और मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में जिले के नागरिक एवं छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम भिलाई के आयुक्त, महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, बीएसपी के अधिकारीगण एवं जिले के अन्य गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...