भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और सिवरेज लाईन कार्य का किया निरीक्षण… स्मृति नगर तालाब का सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान विकास का कार्य जारी है, जिसका निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय वार्ड पार्षद मुकेश अग्रवाल के साथ पहुंचे। निर्माणाधीन उद्यान का जायजा लेते हुए सहायक अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा को निर्देशित किये, कि बरसात का मौसम आ गया है, उद्यान का निर्माण कार्य अतिशीध्र पूर्ण कराने के साथ कार्य की गुणवत्ता बनाये रखते हुए वृक्षारोपण का कार्य कराने आदेशित किया गया है।

जुनवानी रोड स्थित जाम नाले के उपर से स्लैब हटवाकर सफाई कराने जोन आयुक्त अजय राजपूत एवं सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला को निर्देशित किये, जिससे बरसात के पानी का निकासी आसानी से हो सके और कहीं भी जल भराव की स्थिति न बनी रहे। साथ ही दीनदयाल तालाब का अवलोकन करते हुए, फूड जोन का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराने सहायक अभियंता को निर्देशित किये। वार्ड क्रं. 04 शिवाजी चौंक से एस.एल.आर.एम सेंटर तक सिवरेज लाईन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी एवं निर्माणाधीन एजेंसी को निर्देशित किए कि सिवरेज लाइन का कार्य यथाशीध्र पूर्ण कर लिया जावे, जिससे स्थानीय नागरिको को किसी प्रकार की समस्या न हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...