भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण: मुख्य चौंक-चौराहो में पहुंचकर देखी प्रगति…नेहरू नगर डिवाइडर से KPS चौंक होते हुए सूर्या मॉल तक लगेंगे आकर्षक लाईट

भिलाई। भिलाई शहर सौंदर्यीकरण को लेकर बुधवार को निगम आयुक्त रोहित व्यास ने शहर के कई स्थानों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने प्रमुख चौक-चौराहो में पहुंचकर कार्य की प्रगति भी देखी। नेहरू नगर चौंक में सौदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए चौंक में लैण्डस्केपिंग का कार्य करते हुए कारपेट घास एवं आर्कषक दिखने वाले पौधे लगाये गये है, वही इन चौराहो के खंभो की पेटिंग की गई है। लाईटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है, यह चौंक अब पहले से सुन्दर नजर आयेगा।

हजारो लोग प्रतिदिन इस चौराहे से गुजरते है, पहले इस चौराहे के खंभो में अवैध पोस्टर चिपके हुए मिलते थे। जिसे निगम ने हटाकर सौंदर्यीकरण का काम किया है। नेहरू नगर चौंक के समीप डिवाइडर में आर्कषक हेज भी रोपित किये जायेगे, वही डिवाइडर को एक अलग लुक दिया जायेगा। आयुक्त व्यास ने नेहरू नगर जी.ई.रोड के समीप के उद्यानों का भी निरीक्षण किया। उन्होने इसके वार्षिक रखरखाव एवं संधारण कराने के निर्देश दिये।

नेहरू नगर डिवाइडर से लेकर के.पी.एस. चौंक होते हुए सूर्या मॉल चौंक तक आकर्षक लाईट लगाने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। ताकि दिन के अलावा रात्रि में भी यह सड़क आर्कषक लगे और राहगिरो को भी सुविधा मिले। नेहरू नगर के गुमटी वाले क्षेत्र को व्यवस्थित करते हुए पेवर ब्लाक भी लगाया जायेगा। इसकी भी प्लानिंग के निर्देश आयुक्त ने मौके पर दिये है।

गौरतलब है कि महापौर नीरज पाल शहर के विकास को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होने अपनी महापौर निधि से शहर सौंदर्यीकरण के कई कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्ग अलग ही स्वरूप में नजर आयेंगे, सौंदर्यीकरण को लेकर इसकी विभागीय प्रक्रिया भी जल्दी पूरी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, उप अभियंता अर्पित बंजारे व स्वेता वर्मा मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – 3 लोगों की मौत: शादी समारोह में...

CG - 3 लोगों की मौत रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार तीन...

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के गाइडेंस में 26...

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ज़िला प्रशासन रायपुर द्वारा 26 मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक...

CG – शर्मनाक मामला: नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी...

नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी का किया रेप क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने...

नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. शुक्ला ने...

दुर्ग। नर्सिंग होम एक्ट के दुर्ग जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीज और उनके परिजन के लिए दुर्ग स्वास्थ्य...

ट्रेंडिंग