भिलाई के क्रिकेटर देव आदित्य सिंह का MRF Pace Academy में चयन… 145 Kmph की एवरेज रफ़्तार से चेन्नई में दिखाएंगे चमक

भिलाई। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर और तेज गेंदबाज देव आदित्य सिंह को चेन्नई स्थित MRF पेस अकादमी में हाई-स्किल ट्रेनिंग कैंप 2025 के लिए चुना गया है। उनका चयन सीजन में शानदार प्रदर्शन और 13 से 15 मार्च के बीच चेन्नई में हुए ट्रायल्स में बेहतरीन गेंदबाजी के आधार पर हुआ। देव की तेज गेंदबाजी की औसत गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे है, जो उनकी प्रतिभा को दर्शाती है।

MRF पेस फाउंडेशन द्वारा 21 मार्च, 2025 को जारी पत्र के अनुसार, देव अब अकादमी के पूर्णकालिक प्रशिक्षु होंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 27 मार्च, 2025 से शुरू होगा और इसके लिए उन्हें 26 मार्च, 2025 को चेन्नई पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी यात्रा के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की जाएगी।

यह उपलब्धि न केवल देव के लिए, बल्कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट और भिलाई के युवाओं के लिए भी गर्व का विषय है। देव आदित्य सिंह का चयन MRF पेस अकादमी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में होना उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत देता है। देव के पहले भी भिलाई से तेज गेंदबाज नमन ध्रुव का चयन MRF पेस अकादमी में हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 का...

JEE Advanced Result 2025: नई दिल्ली/कानपुर। आईआईटी कानपुर ने 02 जून 2025 को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इसी के साथ आईआईटी...

डिप्टी रेंजर पर लकड़ी तस्करों ने कुल्हाड़ी से किया...

बिलासपुर. जंगल में लकड़ी तस्करों ने सर्चिंग के लिए गए डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में डिप्टी...

CG Breaking: भाजपा विधायक की फॉलो गाड़ी पलटी, ड्राइवर...

केशकाल। भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम की फॉलो गाड़ी भीषण दुर्घटना की शिकार हो गई। इस हादसे में वाहन चालक भुवन शोरी की मौत हो...

बस्तर संभाग में 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, अब बच्चों...

रायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य...

ट्रेंडिंग