भिलाई के क्रिकेटर देव आदित्य सिंह का MRF Pace Academy में चयन… 145 Kmph की एवरेज रफ़्तार से चेन्नई में दिखाएंगे चमक

भिलाई। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर और तेज गेंदबाज देव आदित्य सिंह को चेन्नई स्थित MRF पेस अकादमी में हाई-स्किल ट्रेनिंग कैंप 2025 के लिए चुना गया है। उनका चयन सीजन में शानदार प्रदर्शन और 13 से 15 मार्च के बीच चेन्नई में हुए ट्रायल्स में बेहतरीन गेंदबाजी के आधार पर हुआ। देव की तेज गेंदबाजी की औसत गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे है, जो उनकी प्रतिभा को दर्शाती है।

MRF पेस फाउंडेशन द्वारा 21 मार्च, 2025 को जारी पत्र के अनुसार, देव अब अकादमी के पूर्णकालिक प्रशिक्षु होंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 27 मार्च, 2025 से शुरू होगा और इसके लिए उन्हें 26 मार्च, 2025 को चेन्नई पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी यात्रा के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की जाएगी।

यह उपलब्धि न केवल देव के लिए, बल्कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट और भिलाई के युवाओं के लिए भी गर्व का विषय है। देव आदित्य सिंह का चयन MRF पेस अकादमी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में होना उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत देता है। देव के पहले भी भिलाई से तेज गेंदबाज नमन ध्रुव का चयन MRF पेस अकादमी में हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...